किसानों के बीच पहुंचकर सपा नेताओं ने लगाईं चौपाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कायमगंज/नगर प्रतिनिधि) जनपद में सपा नें शुक्रवार को किसान बिल के विरोध में चौपाल का आयोजन किया| जिसमे सपाईयों नें कहा कि ये दमनकारी सरकार पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए किसानों के खिलाफ काला कानून लाकर किसान विरोधी कार्य कर रही है।
कायमगंज विधान सभा के ग्राम रूटोल में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष नें कहा कि सरकार किसानों को अपने खेत में ही मजदूर बनाना चाहती है। आज किसान लगातार कई दिनों से दिल्ली बार्डर पर अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। कितु देश की तानाशाह और पूॅजीपतियों की सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर तीन कृषि बिल को पास करके उनके हक और अधिकार का खत्म करना चाहती है। सपा किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है| सपा नेता राघव दत्त मिश्र नें विचार व्यक्त की| शिवम यादव,संदीप यादव,अंकुर यादव,पीयूष यादव,शीतु यादव,आनन्द यादव,विपिन कुमार,कन्हैया लाल कोहरी,राजू श्रीवास्तव आदि रहे|
विधान सभासदर के मसेनी में सपा नेता महेंद्र कटियार के संयोजन में चौपाल का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता देवकी नंदन कटियार नें की| चौपाल में पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों के साथ हैं। उनके हित के लिए हमको लाठिया भी खानी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। सपा हमेशा किसानों की हितैशी रही है| अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह नें कहा कि कानून के रहते अरबपति लोग व बिचौलिए किसान की फसल औने-पौने दाम पर खरीदेंगे, जिससे किसानों को उनकी फसल का समुचित लाभ नहीं मिलेगा। सरकार किसानों की बात न सुनकर किसानों पर कानून थोप रही है। संचालन रजन क्रांतिकारी नें किया|
पूर्व मंत्री नें भी लगायी चौपाल
सपा सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव नें युवा सपा नेता सचिन सिंह यादव के साथ मोहम्मदाबाद के ग्राम रूपपुर व जाजपुर बंजारा में किसान चौपाल में हिस्सा लिया| उन्होंने कहा कि सपा नें हमेशा किसानों के लिए काम किया है| किसान बिल का जबाब किसान आगामी चुनाव में जरुर देगा| इस दौरान चेयरमैंन हरीश कुमार, जीतू यादव, आलोक यादव, शीशराम व सुनील यादव (फौजी आदि रहे|