दो से अधिक शस्त्र धारको को चिन्हित करने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें थाना कमालगंज औचक निरीक्षण किया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
गुरुवार शाम अचानक जिलाधिकारी थाने आ धमके| अचानक डीएम को आया देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया| डीएम नें दो निर्देश दिये कि दो से अधिक शस्त्रधारकों को चिन्हित किया जाये| महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्या महिला पुलिस कर्मी ही सुने| डीएम नें थाना निर्माण कराने के लिए धनराशि स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजने का भरोसा दिया|
प्रधानाध्यापक निलंबित
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैसिया नें खिमसेपुर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें शिकायत मिली की प्रधानाचार्य शीला देवी शिक्षण कार्य में रूचि नही ले रही है| जिस पर सीडीओ नें उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया|
आबकारी नें पकड़ी लहन और शराब
आबकारी निरीक्षक शरद कुमार और संजय कुमार गुप्ता नें सीधे चकरपुर और कुइयां डेरा में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर और 200 किलो लहन नष्ट की| मामले में मुकदमा दर्ज किया गया|