बेटे नें साथी के साथ मिलकर वृद्ध पिता को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व सड़क किनारे पड़े मिले वृद्ध का पोस्टमार्टम पुलिस नें कराया था| जिसमे उसकी गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि की गयी थी| हत्या की पुष्टि होनें के बाद पुलिस की तफ्तीश में उसका बेटा और उसका साथी ही हत्यारा निकला| पुलिस नें आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया| जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है|
कोतवाली क्षेत्र के अचरा मार्ग पर बीते 17 सितंबर को अज्ञात वृद्ध का शव कायमगंज-अचरा मार्ग पर गांव जहानपुर में बंबा के पास सुबह सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़ा मिला था| जिसके बाद पुलिस नें उसका पोस्टमार्टम कराया था| पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। शरीर पर मवेशी द्वारा नोचने के निशान पाए गए। 36 घंटे पहले मौत होना बताया गया।
वृद्ध की हत्या किये जाने की पुष्टि होनें के बाद पुलिस की तफ्तीश और तहकीकात तेज हो गयी| शव की शिनाख्त कंपिल थाना क्षेत्र के कटिया निवास फैजान नें अपने पिता इबादुर्रहमान के रूप में की| फैजान नें पुलिस को बताया था कि 14 दिसंबर से उनके पिता घर से गायब थे। जिसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी|
पुलिस को पता चला कि प्रापर्टी के विवाद में उसके पुत्र फैजान नें पैसे देकर गाँव के ही एक युवक को पैसे देकर हत्या करायी गयी थी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि आरोपी फैजान नें प्रापर्टी के के विवाद में पिता की हत्या करायी थी| उसे पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है| दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है|