जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को लूट में किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पुलिस नें जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस नें लूट के आरोप में दबोच लिया| उसके पास से पुलिस ने लूटी हुई बाइक और नकदी बरामद की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिढेचकरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र सिंह पुत्र ब्रजनंदन को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| थाने में आरोपी टॉप-10 अपराधी है और उसके खिलाफ कुल 11 मुकदमें पंजीकृत हैं| पुलिस नें भूपेन्द्र के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और 1400 नकदी भी बरामद की है| पुलिस नें बीते दिनों 28 नवंबर को दहेलिया निवासी अनूप अग्निहोत्री के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण किया है| थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि आरोपी को जमापुर चौराहे से गिरफ्तार किया है|