बिजली बिल के विवाद में बिलबिलाये भाईयों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बिजली विभाग के अधिकारी जब बिल चेक करने को लेकर दो सगे भाईयों में जमकर लाठी-डंडे चल गये| जिसके बाद बिजली कर्मी खिसक गये| ग्रामीणों नें बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया| जिसके बाद पुलिस नें दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया|
दरअसल कस्बा निवासी मुकेश, मनीष पुत्र मिट्ठू लाल के घर बिजली कर्मी बिल चेक करने पंहुचे| जिस पर दोनों भाईयों में जूतमपैजार हो गयी| एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा| लाठी-डंडे चले| माहौल गर्म देखकर बिजली विभाग के अफसर खिसक गये| मारपीट का वीडियो वायरल होनें से हडकंप मच गया| पुलिस नें दोनों को हिरासत में ले लिया| जिसके बाद दोनों पक्षों से जबाबी एनसीआर दर्ज की गयी|
जेई सतेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ता के घर मीटर लगा है संदेह के आधार पर चेकिंग की गई थी| थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है|