मंदबुद्धि दूल्हा देख लड़की ने किया शादी से इंकार

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात बंदबुद्धि दूल्हा देख लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया| जिसके बाद विवाद हो गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें दोनों पक्षों में समझौता कराकर बारात को बैरंग लौटा दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी कोहना निवासी रमेश चन्द्र चौहान के पुत्र रंजीत की बारात थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी नरेश सिंह की पुत्री प्रांशी के साथ विवाह के लिए गयी थी| बारात के द्वारचार के दौरान लोगों नें दूल्हा रंजीत की हरकतों को देखा तो कानाफूसी शुरू हुई| जिसके बाद विवाद शुरू हो गया| लकड़ी पक्ष ने विवाह से इंकार कर दिया|
जिसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी| थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें दोनों पक्षों का सामान आपस में वापस करा दिया| जिसके  बाद बारात बिना दुल्हे के ही लौट गयी|