अपडेट:अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पर पथराव और फायरिंग, एक शातिर गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला बदर आरोपियों के घर दबिश देनें गयी पुलिस पर दबंगों नें पथराव और फायरिंग कर दी| जिसके बाद पुलिस नें दोनों आरोपियों को दबोच लिया| जिसमें से पुलिस नें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी वीरपाल यादव व अनार सिंह यादव नें गंगा कटरी में पट्टे की भूमि ली थी| बीते मार्च 2020 को प्रधान कनौजी लाल से दोनों का विवाद हो गया था| इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों वीरपाल और अनार सिंह को जिला बदर कर दिया गया था| सोमवार की शाम लगभग 3 बजे पुलिस को सूचना मिली की जिला बदर वीरपाल उसी पट्टे की भूमि में पानी लगा रहा है| सूचना मिलने पर दारोगा सद्दाम खां पुलिस बल के साथ सादा कपड़ों में पहुंचे। उन्होंने आरोपी वीरपाल को दबोच लिया| इसके बाद पुलिस नें अनार सिंह के घर पर दबिश दी| दबिश के दौरान जिसका महिलाओं नें विरोध किया|
विरोध के दौरान ही उनके परिजनों और ग्रामीणों नें पथराव और फायरिंग कर दी| पुलिस नें भी जबाब में फायरिंग की| जिससे हड़कंप मच गया| पुलिस नें वीरपाल और अनार सिंह को दबोच लिया| जाँच के बाद पुलिस नें शातिर अनार सिंह को गिरफ्तार किया| जिसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 8 जिंदा कारतूस, 3 खोखा, 545 ग्राम नशीला पाउडर पुलिस नें बरामद किया| पुलिस के अनुसार आरोपी अनार सिंह भूमाफिया है| वह 191 हिस्ट्रीशीटर भी है| यह पूर्व में जिला बदर अपराधी रहा जिसका समय जल्द ही समाप्त हुआ है| जनपद में उसके खिलाफ कुल 14 मुकदमें पंजीकृत हैं| पुलिस नें उसके खिलाफ 307, पुलिस मुठभेड़, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अनार सिंह की गिरफ्तारी कर ली|
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| एक आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है|