भोजपुर से विरोधियों का चुनावी गणित बिगाडेंगी प्रसपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भोजपुर से आगामी विधानसभा चुनाव में उतर सकती है| उन्होंने साफ कहा कि उनका भोजपुर से चुनाव लड़ना लगभग तय है |
जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी के कर्नलगंज फतेहगढ़ स्थित आवास पर पंहुची महिला मोर्चा अध्यक्ष नें कहा कि प्रदेश में किसानों पर कड़ाके की सर्दी के बाबजूद आंसू गैस, लाठियां, वॉटर कैनन चलाया जा रहा है| किसानो की उपज का लाभकारी मूल्य नही मिल पा रहा है| देश के अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है| उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है| आम आदमी न्याय के लिए दरदर भटक रहा है| थानों और तहसीलों में उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है|
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है| जीएससी और नोटबंदी नें उद्योगों की कमर तोड़ दी है|  उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रसपा आगामी 24 दिसंबर से गाँव-गाँव प्रसपा (लोहिया) पद यात्रा अभियान के साथ जनता के बीच में होगी| इसके साथ ही उन्होंने नें बताया कि प्रसपा से वह फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा का चुनाव लड़ने की हामी भरी| उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर पूरी दमदारी से पार्टी चुनाव लड़ेगी और आगामी 2022 में यूपी उनकी होगी|
इस दौरान प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरएन सिंह, नगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद, राष्ट्रीय सचिव नीलम सिंह, उपासना नैश आदि रहे|