‘आप’ दिल्‍ली माडल पर लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव

FARRUKHABAD NEWS Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा किए जाने के साथ ही सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। पदाधिकारियों नें प्रेस वार्ता कर पार्टी संयोजक का धन्यवाद दिया चुनाव के लिए पूर्ण रूप से लग जाने के लिए कार्यकताओं को निर्देशित किया गया|
शहर के ग्राम चाँदपुर स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजत आप की प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा नें कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली माडल पर ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए गांव स्तर भी समितियां गठित की जाएंगी। राष्ट्रीय संयोजक द्वारा पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा किए जाने के साथ ही सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। यहां अभी तक चुनाव जाति धर्म के नाम पर ही लड़ा जाता है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली माडल पर चुनाव लड़ेगी। जिससे सभी पार्टियां परेशान हैं। अब बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पताल की बात करने लगी हैं।
जिला महासचिव राजगौरव पाण्डेय, गौतम कश्यप आदि रहे|