वृद्ध दर्जी का शव घर आते ही मचा कोहराम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध दर्जी की मौत हो जाने के बाद उसका शव घर आते ही कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी 70 वर्षीय शोभाराम जाटव की पुत्री ममता भिवानी में रह रही है| उसके पुत्र ऋतिक का एक्सीडेंट हो गया था| जिसे देखने शोभाराम, उनके भाई प्रेमचंद और प्रेमचंद की पत्नी मुन्नी भी रोडबेज से जा रहीं थी| गाजियाबाद में लाल कुआं के निकट ट्रक और रोडबेज में भिंडत हो गयी| जिसमें शोभाराम और उनके परिजन जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया था|
उपचार के दौरान बीती रात शोभाराम की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजन उनका शव लेकर पंहुचे तो कोहराम मच गया| जिसके बाद शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया| शोभाराम मदनपुर बाजार में दर्जी का कार्य करते थे| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|