पत्नी के खिलाफ मुकदमा सपा के नेताओं की घिनौनी साजिश: सुशील शाक्य

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य की  पत्नी ऊषा शाक्य सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होनें के मामले में पत्नी की तरफ से विधायक नें कुछ पक्ष रखा| उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी को सपा नेताओ का संरक्षण प्राप्त है| उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है|
आवास विकास स्थित अपनें आवास पर विधायक सुशील शाक्य नें बताया कि उनके द्वारा सरकारी अभिलेखों में किसी तरह की हेराफेरी नही की गयी| विधायक नें बताया कि बीते 6 मार्च 2013 को नायब तहसीलदार के द्वारा विक्रेता का नाम खारिज करके मेरा नाम अंकित कर दिया गया| विरोधियों नें शिकायत कर्ता सत्यनारायण को मोहरा बनाकर उनकी पत्नी और आठ अन्य लोगों के खिलाफ छवि धूमिल करने के लिए लिखवाया गया| विधायक नें आरोप लगाया कि सपा के कुछ विरोधी नेताओं नें यह साजिश रची है| लेकिन उनके षडयंत्र का जबाब दिया जायेगा|