आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का फाइलेरिया डियूटी करने से इंकार

FARRUKHABAD NEWS HEALTH जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई थी। समस्‍याओं का समाधान न होने पर  सीएससी पर प्रदर्शन किया| उन्होंने अवशेष भुगतान ना मिलने पर आगामी फाइलेरिया डियूटी ना करने की चेतावनी दी|
शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिंजीगंज में  उत्तर-प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका के बैनर तले जिलाध्यक्ष प्रीती गुप्ता के नेतृत्व में आंगनबाड़ी एकत्रित हुई| उन्होंने कहा कि बीते 2017 से लेकर अब तक कई मदों का पैसा नही मिला है| इसके बाद भी झूठे भरोसे पर डियूटी ली जा रही है| जिससे कार्यकत्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रह है|
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नें कहा कि जब कोरोना का भीषण काल चल रहा था तो इन्हीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने गांव- गांव जाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों तक मदद पहुंचाई। लेकिन प्रशासन  को आंगनबाडी कार्यकत्ताओं का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली इन कार्यकत्रियों को अपनें ही मेहनत के पैसों के लिए हाथ फैलाने पड रहे हैं। जिलाध्यक्ष नें घोषणा करते हुए कहा कि यदि उनका अवशेष भुगतान नही दिया जाता तो आगामी 21 दिसम्बर को फाइलेरिया की डियूटी वह लोग नही करेंगी|
इस दौरान मालती शर्मा, रुबीना बेगम, सविता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, भावना शुक्ला, सुधा कटियार, रेनू दीक्षित रेखा मिश्रा आदि कार्यकत्री रहीं|