खस्ता हाल होता जा रहा पांचाल घाट गंगा पुल, बढा खतरा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कई जनपदों को फर्रुखाबाद से जोड़ने वाले गंगा पुल पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरार पड़ गयीं है| जिससे आने-जाने वाले वाहनों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है| देखरेख के अभाव में पुल अब जर्जर होता जा रहा है। ऐसे में आशंका है कि कभी भी किसी भी समय इस पुल से गुजरने वाले लोग व वाहन बड़ी घटना का शिकार हो सकते हैं।
शहर क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा नदी के ऊपर इटावा-बरेली हाई-वे को जोड़ता गंगा नदी पुल वर्तमान में खस्ता हाल है| जिससे जगह-जगह उसमे दरार पड़ गयीं है| प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरते हैं| लेकिन उन्हें पुल के ऊपर आते ही मुसीबत का सामान करना पड़ता है|  जून 1971 में गंगा नदी पर बनाए गए पुल का लोकार्पण किया गया था। गंगा सेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने 750 मीटर लंबा पुल बनाया था। लेकिन विभागीय अफसर शाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से पुल पर जगह-जगह ज्वाइंट खुले हुए है| निकलने वाले रहागीर सरकार को कोस रहे है|
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आदित्य कुमार नें जेएनआई को बताया कि पांचाल घाट गंगा पुल अब पीडब्लूडी के पास नही है| अब नेशनल हाई-वे इटावा डिबिजन के पास चला गया है| वही इसमे कार्यवाही करेंगे|