मंडल स्तर पर पांच हजार नये मतदाता बनायेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव संपन्न होने के दूसरे दिन से ही भाजपा नें कार्यकर्ताओं को नया होमवर्क दिया है| जिसके चलते अब भाजपा आगामी 2022 की जमीन तैयार करने में लगी है| बीजेपी नें प्रत्येक मंडल में 5 हजार मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई| जिसमे 15 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष नें कहा कि 3 व 4 दिसंबर को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी इन बैठकों में मतदाता बढ़ाने के लिए फार्म वितरित किए जाएंगे। जनपद के सभी 18 मंडलों वह 1536 बूथों पर यह अभियान पार्टी द्वारा चलाया जाएगा इस अभियान के अंतर्गत मंडल बार बैठकों में प्रत्येक मंडल स्तर पर 5000 मतदाता बनाने की रणनीति बनेगी। 5 दिसंबर को प्रत्येक मंडलों में बूथ स्तर पर तब 10-10 मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा।
6 दिसंबर से प्रत्येक दिन जिले स्तर पर अभियान की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक आयोजित होगी जो आईटी विभाग द्वारा संचालित होगी जिसमें मंडल पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर संयोजक अपेक्षित रहेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने कहा विधानसभा चुनावों को कम समय रह गया है इसके लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटने का कार्य करें|
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक नें अपने विचार व्यक्त किये| इसके साथ ही संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी भास्कर द्विवेदी ने किया।

जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेह चंद राजपूत, शैलेंद्र सिंह राठौर, कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक, डॉ०प्रभात अवस्थी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जय गंगवार व अशोक कटियार आदि रहे|