कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पंचायतों में करेंगे संगठन का सृजन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जिले में पंहुच कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करेंगे | वह न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का सृजन करेंगे|
जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी में जुटी है| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अलीगंज होते हुए फर्रुखाबाद में प्रवेश करेंगे| इसके साथ ही वह राजेपुर के गाँधी स्थित एक गेस्ट हाउस में रात्रि विराम के बाद रविवार को राजेपुर व्लाक में न्याय पंचायत स्तर की बैठक का आयोजन होगा| इसके बाद वह मोहम्मदाबाद में भारतीय इंटर कालेज में बैठक में हिस्सा लेंगे| इसके बाद वह जनपद कन्नौज के लिए रवाना होंगे|