किसान यूनियन नें किया हाई-वे जाम करने का प्रयास, पुलिस से धक्का-मुक्की

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ भड़के किसान आंदोंलन के तहत किसान यूनियन नें हाई-वे जाम करने का प्रयास किया| जिसमे उनकी पुलिस से झड़प भी हो गयी| इसके बाद ज्ञापन दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के रिलायंस तिराहे पर इटावा-बरेली हाई-वे जाम करने के लिये भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई| किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए| किसी अप्रिय घटना को रोंकने के चलते सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैंनात की गयी|
जिलाध्यक्ष नें बताया कि सरकार द्वारा लाये गये तीन किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाएँ| न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाकर समर्थन मूल्य से नीचे खरीद करने वालों पर कार्यवाही की जाए| किसानों के सभी तरह के पिछले वर्षों कजे कर्ज माफ़ किये जायें| लॉक डाउन में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु भारत सरकार अबिलंब 2 लाख करोड़ का पॅकेज दे| पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन कार्यकताओं नें सरकार विरोधी नारेबाजी कर इटावा-बरेली हाई-वे जाम करने का प्रयास किया| इस दौरान किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्क्की हो गयी|
किसान यूनियन को हाई-वे पर से हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मेंहनत करनी पड़ी| प्रदर्शन के बाद तहसीलदार राजू कुमार को पीएम मोदी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौपा| राधेसेबक सक्सेना, मनोरमा देवी, गुड्डी देवी, हरीओम अग्निहोत्री, सुषमा सिंह, तारा देवी, बिट्टो अवस्थी, वीनू आदि रहे|