थानों से हटेंगे वर्षों से जमे पुलिस कर्मी, थानाध्यक्ष बनेंगे केबल निरीक्षक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर जयनारायण सिंह नें जनपद पंहुच कर क्षेत्राधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की और उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्ती लाने के निर्देश दिये| उन्होंने लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने के लिए भी कड़ा रुख अपनें को कहा| उन्होंने यह भी साफ किया कि थानों में वर्षों से जमें सिपाही और मुंशी पुलिस हटेंगे| इसके साथ ही साथ थानों में केबल चार्ज पर निरीक्षक को ही रखा जायेगा|
एडीजी जयनारायण सिंह निरीक्षण भवन फतेहगढ़ पंहुचे जिसके बाद उन्हें सलामी दी गयी| इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक के कार्यलय में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, सीओ सिटी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की| इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए| उन्होंने बताया कि 2017 से जनपद से कुल 40 बच्चे लापता है जिनके ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर उनकी तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही लूट आदि के कई लंबित मामलों का जल्द खुलासा करनें के निर्देश दिये| उन्होंने बिजली विभाग के गार्ड की लूटी हुई बंदूक अभी तक बरामद ना होनें पर उन्होंने जल्द बरामदी के निर्देश दिये|
महिला उत्पीडन के मामले में सीधे मुकदमा
एडीजी नें कहा कि अब महिलाओं का सशक्तिकरण करने का शासन से पूरा प्रयास किया जा रहा है| अब महिला उत्पीडन के मामलों में सीधे मुकदमा दर्ज करने के आदेश है| इसमे किसी तरह की लापरवाही नही होगी| उन्होंने बताया कि थानों में वर्षों से जमे सिपाही और मुंशी हटाये जायेंगे| वही जिन थानों में उपनिरीक्षक के पास थानाध्यक्ष का चार्ज है उन थानों में निरीक्षक की तैंनाती की तैयारी चल रही है| इसके साथ ही एडीजी नें कहा कि नेताओं की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की जगह पीएसी की तैंनाती की जायेगी|
स्वाट टीम में भी शामिल होंगी महिला पुलिस कर्मी
उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देनें के लिए अब स्वाट टीम में भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जायेगी|
सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी ना होनें से एडीजी खफा
समाजवादी पार्टी के फरार जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की गिरफ्तारी में लापरवाही होनें से एडीजी खफा हो गये|  उन्होंने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप आदि रहे|