नकली बीज बिक्री करनें वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आये राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत नें नकली बीज बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि नकली बीज से किसान की उत्पादन क्षमता कम होती है| जबकि सरकार किसान की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है|
शहर के लकुला स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में राज्य मंत्री नें विभागीय अधिकारियों के साथ बंद कमरें में बैठक ली| इसके बाद कुछ दूरी पर बने नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र को भी जाकर गुणवत्ता का जायजा लिया| उन्होंने मीडिया को बताया कि अभी किसान सम्मान निधि का 5 हजार किसानों का अपडेट नही हुआ है| जिसको जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि 90 हजार करोड़ का गन्ना किसानों का यूपी सरकार नें भुगतान किया है| सरकार गन्ना किसान का बकाया भुगतान नही रख रही है| जो बकाया है उसका जल्द से जल्द भुगतान किया जायेगा| मंत्री नें बताया कि यूपी के सभी जिलो में सरकार द्वारा प्रमाणित बीज उपलब्ध है|यदि नकली बीज बिक्री होता हुआ मिला तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी|
केंद्र से फेल धान मंडी में होगा बिक्री
राज्यमंत्री नें कहा कि किसान का जो धान खरीद केंद्र से फेल जाता है उसके लिए मंडी खोल रखीं हैं| उसे मंडी में बिक्री करें| क्रय केंद्र पर लगे प्रभारी 1868 रूपये में खरीद करें| केंद्र प्रभारी और लेखपाल इस बात का ध्यान रखें की बिचौलिया किसान का धान कम रूपये में खरीद कर केंद्र पर ना बेचनें पायें|
पराली जलानें से किसानों का खुद का नुकसान
उन्होंने बताया कि किसान जब पराली जलाता है तो किसान मित्र जीवाणु मर जाते है और किसान के खेत की उपज क्षमता कम हो जाती है| जिससे उसका ही नुकसान होता है| किसान के हित में सरकार पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है| वहीं कम्पयन मशीन में एक्सरा बेपन लगाया गया है|
गौमूत्र और गोबर से किसान की आय होगी दोगुनी
मंत्री नें बताया कि 200 लीटर पानी में गौमूत्र और गाय का गोबर, गुड और बेसन मिलाकर बनाये गये मिश्रण को 30 एकड़ खेती में डालने से बेहतर परिणाम आये है| कम लगात में गौ-मूत्र से प्राकृतिक खेती होगी|
विधायक सुशील शाक्य आदि रहे|