खुशखबरी: 32 लाख से पटेल पार्क और 77 लाख से एमआईसी का होगा कायाकल्प

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) नगर के प्रमुख पटेल पार्क के दिन अब जल्द बेहतर होंगे| पार्क के सुन्दरीकरण के लिए 32 लाख का वजट पास हो गया है| जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर होगा| जिससे अब पार्क में सुबह शाम टहलने के लिए बेहतर विकल्प भी होगा| इसके साथ ही एमआईसी फतेहगढ़ के लिए भी 77 लाख का बजट मंजूर हुआ है|
नगर पालिका परिषद के द्वारा काफी समय से खीचतान चल रही थी| दिन पर दिन पार्क दुर्दशा का शिकार होता जा रहा था| आबार मबेशी और पार्क की गंदगी से नागरिकों ने धीरे-धीरे पार्क में आने जाने से परहेज करना तक शुरू कर दिया था| शहर में टहलने का और कोई विकल्प ना होनें से आम जनता जिम्मेदारों की तरफ टकटकी लगाये थे|
आखिर लम्बे इंतजार के बाद नगर पालिका परिषद नें कुल 32 लाख का वजट पटेल पार्क के सुन्दरीकरण हेतु पास कर दिया|
पटेल पार्क की बाउंड्रीबाल के किनारे किनारे दो मीटर लगभग 6 फीट चौड़ा फुटपाथ निर्माण करने के लिए 19 लाख 14 हजार की धनराशि मंजूर की है| इसके साथ ही पटेल पार्क की रंगाई-पुताई और बाउंड्रीवाल की मरम्मत, मुख्य द्वारा का सुन्दरीकरण आदि के लिए 12 लाख 68 हजार रूपये का बजट पास किया है|
आखिर दो वर्ष बाद रंगलायी जेएनआई की मुहीम, एमआईसी फतेहगढ़ का 77 लाख से होगा नवीनीकरण
दरअसल म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़ दशकों से जर्जर हालत में है| एमआईसी विद्यालय का नवींन निर्माण कराने के चलते जेएनआई नें अभियान के तहत कई दिनों तक कालेज की अव्यवस्था को उजागर किया था | जिसके बाद एबीवीपी नें खबर प्रकाशित होनें पर कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन और 15 जुलाई 2018 को आलाधिकारियों के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था| उसके बाद से ही एमआईसी के बजट को लेकर पालिका पर दबाब था| आखिर मेहनत रंग लायी और अपने ही कालेज निर्माण के लिए बजट मंजूर करने में पालिका नें लगभग दो वर्ष लगा दिए|
फिलहाल एमआईसी में नये कमरों का निर्माण कराने के लिए 66 लाख 68 हजार और महिला व पुरुष शौचालय निर्माण के लिए 9 लाख 4 हजार 262 रूपये का बजट मंजूर हो गया| जल्द ही निर्माण भी शुरू होगा|
नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार नें बताया कि बजट मंजूर हो गया है| जल्द कार्य शुरू होगा|