भूमि विवाद में बसपा नेता और पुत्र को प्रधान पति नें पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) भूमि विवाद के चलते दबंग प्रधान पति नें बसपा नेता और उसके पुत्र को साथियों के साथ मिलकर जमकर पीट दिया| पुलिस नें घटना की जानकारी होनें पर आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम गनुआपुर रामराज सिंह बसपा के पूर्व अमृतपुर विधान सभा अध्यक्ष नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान अर्चना सिंह के पति विश्व प्रताप चीनू से खेत में चक मार्ग को लेकर कहासुनी हो गयी| देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू कर दिया| बसपा नेता का आरोप है कि प्रधान व उसके कई साथियों नें मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी| आरोपी तमंचा और कुल्हाड़ी से लैस होकर आये थे| उससे भी मारने का प्रयास किया| मारपीट के दौरान बचाने आये बसपा नेता के पुत्र सुरजीत जाटव को भी जमकर पीट दिया| जिससे सुरजीत काफी चुटहिल हो गया| घटना बीते दिन शाम 3 बजे की है| लेकिन तहरीर रविवार को दी गयी| सुरजीत लोहिया अस्पताल में भर्ती है|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है| आरोपियों के घर दबिश दी गयी| आरोपी फरार है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|