जयंती पर सपाईयों नें वीपी मंडल को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी विचारक विन्देंश्वरी प्रसाद मंडल की 101 जयंती पर सपाईयों ने उन्हें याद कर श्रधांजलि अर्पित की|
नगर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर वीपी मंडल की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मण्डल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला| सपाईयो नें कहा कि मंडल ने लोहिया के विचारों को जन-जन तक पंहुचाया| गोष्ठी में आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई|
पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव जीतू, पुष्पेन्द्र यादव, युनुस अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, मुजीबुल हसन आदि रहे|