बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया गया निष्कासित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया|
पार्टी के जिलाध्यक्ष नें प्रेस रिलीज जारी कर दी| जिसमे उन्होंने कहा है कि पूर्व बसपा के जिलाध्यक्ष विजय भास्कर को पार्टी में अनुशासनहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होनें की रिपोर्ट उन्हें दी गयी थी| जिसकी छानबीन करायी गयी| शिकायत की पुष्टि होनें के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया| जबकि पार्टी से जुड़े सूत्र इसे दोनों नेताओं की पुरानी रार को कारण मान रहें है|
बसपा से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर नें बताया कि उन्होंने पार्टी विरोधी कोई गलत कार्य नही किया| उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है| इस सम्बन्ध में अवसर मिलने पर बसपा सुप्रीमो के सामने अपनी बेगुनाही का सबूत देंगे| बसपा जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल जाटव नें बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष को अनुशासन हीनता से चलते पार्टी आला कमान के निर्देश पर निष्कासित कर दिया गया है|