अभ्यास वर्ग से संगठन में विकसित होती नेतृत्व क्षमता

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन शहर के श्याम नगर स्थित सरस्वती विधा मंदिर में किया गया| इस दौरान नए कार्यकर्ताओ का भी पंजीकरण भी किया गया। अभ्यास वर्ग में कई सत्र में आयोजित किए गए। जिसमें कार्यपद्दति, कार्यकर्ता विकास, कार्यक्रम, व्यावहारिक सत्र, समारोह सत्र जैसे कई सत्रों में चला|
अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ प्रान्त उपाध्यय डॉ० शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रमुख डॉ० कुलदीप आर्य व जिला संयोजक शिवम कुशवाह आदि नें सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया|  डॉ० शर्मा नें कहा कि कि भारत के पुन निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका रहेगी। इस बारे ने कार्यकर्ताओं को बताया गया है। विभिन्न कार्यक्रम संघटन की ओर से कराए जाते है। एबीवीपी एक अनूठा संगठन हैं|  जिसमे छात्र-छात्रा व शिक्षक एक साथ मिलकर कार्य करते हैं| कार्यक्रम में भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा गया गया।
डॉ० कुलदीप आर्य, मृत्युंजय चौधरी, राशि अग्रवाल, सुमित कुमार आदि ने अपने विचार रखे| शिवम, आयुष वर्मा, अभिषेक सक्सेना, आशुतोष, विशाल दीक्षित, कल्पना, शिवांगी, संजीव आदि रहे|
करणी सेना नें किया संगठन विस्तार
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की फर्रुखाबाद ईकाई जिलाध्यक्ष धर्मराज राठौर व जिला प्रभारी नारायण चौहान के नेतृत्व में कमेटी का विस्तार किया| जिसमे विभिन्य पदाधिकारी बनाये गये| सभी को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी| अंशुल चौंहान, प्रियम चौहान, अजय, वैभव सोमवंशी, हर्ष सोमवंशी आदि रहे|