संगठन को न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर मजबूत करेगी कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नें पसीना बहाने की तैयारी कर ली है| पार्टी न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का खाका बना रही है| जिसकी बैठक कर योजना को मूर्ति रूप देनें का कार्य शुरू हुआ|
कमालगंज ब्लॉक के ग्राम पंजू खिरिया, बढपुर ब्लाक के ग्राम नूरपुर में, नवाबगंज ब्लाक के ग्राम भटासा, शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम अलेपुर  एवं राजेपुर ब्लाक के ग्राम गांधी में बैठकें संपन्न हुई| जिसमे पंहुचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री प्रकाश प्रधान  एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीतम सचान शामिल हुए| उन्होंने कहा कि कहा कि बूथ स्तर से लेकर न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा| ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा अतिशीघ्र कर दी जाएगी|  ब्लॉक अध्यक्ष अपनी ब्लॉक कमेटी शीघ्र से शीघ्र घोषित करें, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी कार्यकर्ता करें|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार ,इरफान प्रधान, जिला महासचिव अभय यादव, जिला महासचिव वसीमुज्ज्मा खां आदि रहे|