पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटें कार्यकर्ता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत फर्रुखाबाद पूर्वी एवं कायमगंज ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जुटने की रणनीति बनायी|
शहर के आवास-विकास भाजपा कार्यालय में फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा की अध्यक्षता में आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई|  भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से इतिहास एवं रीति-नीति की जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। जनपद में भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बना हुआ है संगठन के सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए बैठकें आयोजित करें। आगामी पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाए।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा का निर्माण मजबूत भारत के लिए हुआ है| जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने सोशल मीडिया के महत्व की जानकारी बताई। पूर्व नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष डीएस राठौर ने कार्यशाला सत्र को संबोधित किया। बैठक का संचालन गुंजन अग्निहोत्री ने किया। जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अनुराग दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, विजय मिश्रा, एडवोकेट ओमू दुबे, सागर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
कायमगंज ग्रामीण मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार की अध्यक्षता में कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई।  पूर्व मंत्री छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने योजनाओं के माध्यम से महिलाओं किसानों एवं नौजवानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है|
कन्नौज जिला आईटी संयोजक अभिषेक पाण्डेय ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा सोशल मीडिया के माध्यम से एक नए युग का आरंभ हुआ है जन जन तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई जा सकती है। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री आलोक चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमरदीप दीक्षित, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राम सुधाकर द्विवेदी, मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा, पुष्पेंद्र गंगवार, रामबाबू प्रजापति, केशव नंदन ,सुभाष गंगवार, सुरजीत गंगवार  रहे|