तीन तहसीलों नें मिलकर किया 267 में केबल 35 शिकायतों का समाधान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) फरियादियों के लिए केबल तसल्ली दिवस बना हुआ है| जबकि यूपी सरकार नें इस फरियादी की समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए शुरू किया था| लेकिन तहसील दिबस में आने वाले फरियादियों को केबल कार्यवाही का भरोसा देकर चलता किया जा रहा है| अमृतपुर तहसील में एक भी फरियादी को न्याय का मुंह देखने को नही मिला| जो शासकीय व्यवस्था के प्रति फरियादी के विश्वास को कम कर रहा है|
कायमगंज तहसील में 142 शिकायतों में 28 का निस्तारण
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एल वाई डिग्री कॉलेज तहसील कायमगंज में  सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वाधिक ब्लॉक नवाबगंज से विवादित चकरोड की अधिक शिकायतें पंहुची| डीएम नें एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार आदि को निर्देश दिये कि चकरोड के मामलों को प्राथमिकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो| बीडीओ चकरोड की पैमाइश होने के पश्चात तत्काल मनरेगा से मिट्टी डलवायें| तहसील दिवस में कुल 142 फरियादी शिकायतें लेकर पंहुचे और जिसमे से 28 का सम्पूर्ण समाधान हो सका| बाकी को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी नें दिये| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ० वन्दना सिंह, सीओ कायमगंज राजवीर आदि रहे|
तहसील सदर में 72 में केबल 7 का सम्पूर्ण समाधान
तहसील सदर में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादी कम पंहुचे| सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें समस्याओं को सुना| जिसमे कुल 72 फरियादी न्याय की आस लेकर पंहुचे लेकिन उनकी उम्मीद के दिये में न्याय की रोशनी केबल 7 को ही मिली|
अमृतपुर में एक भी फरियादी नही देख सका न्याय का मुंह 
एसडीएम अमृतपुर बिजेंद्र कुमार व एएसपी अजय प्रताप ने फरियादी की समस्याओं सुना| जिसमे अबैध कब्जे की अधिक शिकायतें पंहुची| कुल 53 शिकायतों  में एक भी फरियादी को न्याय नही मिल सका| केबल जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया गया |