जिला जेल में गंदगी देख भड़के डीएम, व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्र के साथ जिला जेल और सेन्ट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया| जिला जेल में गंदगी देखकर डीएम खफा हो गये| उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
डीएम नें जिला जेल का निरीक्षण किया| जिसमे काफी गन्दगी मिली, शौचालय भी काफी गन्दे, नालियों में कीचड़ और ठहरा हुआ पानी पाया गया। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिये| पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये| उन्होंने बंदियों से श्रमदान कराने के निर्देश दिये| उन्होंने जेल को बन्दी सुधार गृह के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये|
डीएम नें इसके बाद नें सेन्ट्रल जेल में भी बन्दियों की समस्याएं सुनी| बुर्जुग बन्दियों को अस्पताल आदि ले जाने हेतु ई- रिक्शा की व्यवस्था डीएम नें कराने को कहा| किचन का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता का जायजा लिया| सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी आदि रहे|