बीजेपी नेता के पुत्र की आत्महत्या में सुब्रत सेवा दल का कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: (कमालगंज प्रतिनिधि) बीते एक दिन भाजपा नेता के पुत्र नें घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिसमे मृतक के पिता नें अपने पुत्र की मौत के पीछे सुब्रत सेवा दल के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया है| पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच कर रही है| आत्महत्या के पीछे पैसे का लेंन-देंन सामने आया है|
बीते 22 अक्टूबर की रात थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी राजेश प्रताप बीजेपी के कमालगंज मंडल के अध्यक्ष हैं| उनका बड़ा पुत्र 20 वर्षीय यशवर्धन कस्बे में बीज मंडार की दुकान चलाता था| उसने साड़ी से घर के भीतर छत पर लगे लोहे के जाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| घटना के पीछे पैसे का लेंन-देन की चर्चा तेज थी|
जिस पर मोहर तब लगी जब मृतक के पिता मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप नें पुलिस को तहरीर दी|  जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के मोबाइल से पता चला कि थाना कमालगंज के ककौली निवासी मोहित चौहान पुत्र कृष्ण पाल चौहान नें गूगल के माध्यम से यशबर्धन से 129000 लाख रूपये ट्रांसफर करा लिए और उसके बाद वापस 33500 रूपये किये| आरोपी नें कृषक सेवा केंद्र पर भी आरोपी नें यशबर्धन को रुपया वापस ना करने और जान से मारने की धमकी दी थी| पुलिस नें मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
विदित है कि आरोपी मोहित खुद को कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के नाम से चल रहे कथित सुब्रत सेवा दल का  अध्यक्ष बताता है|