उपकेंद्र पर विधुत कर्मी को पीटा, लूट का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) विधुत विभाग में नौकरी लगवाने के बदले पैसे ना देनें से खफा आरोपियों नें बिजली कर्मी की पिटाई कर दी| पीड़ित नें मारपीट के साथ नकदी और जेबरात लूट लेनें का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया महमदपुर निवासी वासुदेव पुत्र गंगा सिंह कायमगंज के बरझाला विधुत केंद्र पर संविदा पर एसएसओ सहायक के पद पर कार्यरत है| वासुदेव नें आरोप लगाया कि राजेपुर विधुत उपकेंद्र के एसएसओ मोनू और पंकज उसकी माँ से पैसे मांगते है| वासुदेव नें बताया कि आरोपी अक्सर उसकी माँ से 2 हजार रूपये की डिमांड करते है|
गुरुवार को पंकज और मोनू नें उसे राजेपुर विधुत उपकेन्द्र बुलाया| उपकेंद्र पंहुचते ही दोनों के साथी हमलावर हो गये| उन्होंने जमकर पिटाई कर दी| वासुदेव नें आरोप लगाया कि आरोपियों नें उसके पास से 15 हजार की नकदी और एक अंगूठी और सोने की चैन तोड़ ली| जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये| तहरीर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है|
उपनिरीक्षक संजय मौर्य नें बताया कि घटना संदिग्ध है जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|