शाक्य समाज के डेढ़ दर्जन लोग सपा की साइकिल पर सवार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर शाक्य समाज के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों नें सपा की सदस्यता ली| उन्हें पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में तेजी के साथ लगने की नसीहत दी गयी|
गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे शाक्य समाज के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों नें साइकिल की सबारी कर ली| जिलाध्यक्ष नें कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार से देश-प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। प्रदेश में लगातार हो रही लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से लोग सहमे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
आम जनता परेशान है| जिससे अब आम जनता की सपा की तरफ देख रही है और लोग सपा के साथ तेजी से जुड़ने लगे हैं| नेता नागेंद्र सिंह शाक्य ने आए हुए साथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संचालन पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया| ओम प्रकाश शर्मा, राजीव यादव, शिवम यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे|