हत्यारोपी सट्टा मुनीम को पुलिस नें चार दिन बाद भेजा जेल, मुख्य आरोपी फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीते चार दिन पूर्व युवक की गला दबाकर हत्या कर शव गायब करने जाते समय पुलिस नें एक आरोपी को दबोच लिया था| जिसको पुलिस नें चार दिन तक कोतवाली में जाँच के नाम पर बैठाकर जेल भेजा| चर्चा का बाजार गर्म है कि मृतक को पांच लाख की रकम के लिए मौत के घाट उतारा गया| पुलिस का खुलासा गले नही उतरा| पुलिस नें चार दिन बाद गुपचुप तरीके से एक आरोपी को जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है|
दरअसल बीते 13 अक्टूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला गड्डा निवासी  31 वर्षीय महेंद्र जाटव की हत्या उसके मोहल्ले के ही संदीप कोरी और सट्टा माफिया के मुनीम पातीराम निवासी मोहल्ला कुम्हारन नें साथ मिलकर की| पुलिस नें शव गायब करने के दौरान 15 अक्टूबर कोएक आरोपी पातीराम को दबोच लिया था| जिसको पुलिस नें चार दिन बाद जेल भेजा| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पातीराम रामलीला गढ्डे में सट्टा लगवाता था| महेंद्र का सट्टा का नम्बर आ गया जिसमे 5 लाख की रकम मिलनी थी| लेकिन पाती राम और उसका साथी संदीप कोरी की रकम पर नियत खराब हो गयी और दोनों नें मिलकर बेल्ट से महेंद्र का गला कसकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी पातीराम को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
लेकिन पुलिस नें जो खुलासा किया है उसमे उन्होनें 3 हजार का विवाद बताया है| जिसके चलते हत्या की गयी| आरोपी को चार दिन कोतवाली में रखने के सबाल का संतोष जनक उत्तर पुलिस नही दे पा रही है |
एसएसआई मो० अकरम नें बताया कि 5 लाख के विवाद की बात गलत है| आरोपी से पड़ताल चल रही थी| मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है| आरोपी पातीराम के सट्टा मुनीम होनें का अभी पता नही चला है| जाँच की जा रही है|