हाई-वे पर बाइक सबार को ट्रैक्टर नें रौंदा, मौत

ACCIDENT CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) आलू मंडी से लौट रहे बाइक सबार ग्रामीण को ईटों से भरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के नगला नैन निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र पाल अपने 18 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ आलू मंडी सातनपुर से वापस आ रहे थे| बाइक अनुज चला रहा था| उसी समय सेन्ट्रल जेल चौकी के निकट ट्रैक्टर नें बाइक सबार पिता-पुत्र के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे राजेन्द्र पाल की मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| उसके शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|
घटना की जानकारी होनें पर मृतक की पत्नी कुसमा देवी और परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज राजेन्द्र चौधरी नें बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है| आरोपी चालक फरार हो गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|