11 सालों से बिना गर्भाधान के दूध दे रही यह गाय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) कुदरत जब करिश्मा करती है तो उसके आगे विज्ञान भी बौना साबित होता है|  इस तरह के विज्ञान के दावों को खुली चुनौती दे रही है गौतम की गाय जो बीते लगभग 11 साल से बिना गर्भधारण के लगातार दूध की गंगा वहा रही है|
दरअसल यह मामला थाना जहानगंज के झसी का है| झसी निवासी गौतम तिवारी की एक जर्सी नस्ल की गाय क्षेत्र के चर्चा का विषय है| जेएनआई टीम नें कुदरत के इस अनोखे कमाल को जाकर देखा तो विश्वास नही हुआ| गौतम सुबह सबेरे गाय का दूध निकाल रहे थे|  उन्होंने बताया कि गाय तकरीबन 6 लीटर दूध प्रतिदिन दे रही है| जिससे पूरे घर का काम चलता है| गाय नें बीते 11 वर्ष पूर्व एक बछिया को जन्म दिया था उसके बाद से उसका कई बार गर्भाधान कराया लेकिन गर्भ नही ठहरा| उसके बाद भी उसमे दूध कम नही किया| दोनों समय दूध दे रही है|
गौतम की गाय पूरी तरह से स्वास्थ्य है और लोगों में कौतुहल का केंद्र बनी हुई है|
पशु चिकित्साधिकारी जहानगंज डॉ० अनुज दुबे नें बताया कि इस तरह के मामले प्रकाश में कम आते है| मामले में टीम भेजकर जाँच करायी जायेगी| आखिर बिना गर्भाधान के दूध कैसे दे रही है|
(कन्हैया चतुर्वेदी जहानगंज की रिपोर्ट)