सेन्ट्रल जेल में 60 नये कोरोना संक्रमित, जिले में अब तक 42 की हुई मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस समय जेल प्रशासन के लाख प्रयास कें बाद भी कोरोना सलाखों के पीछे अपना कहर ढा रहा है| जिससे प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पॉजिटिव मरीज निकल रहें है| जेल में कोरोना की बढती संख्या से प्रशासन  के साथ ही जेल अधिकारी भी चिंतित है|
शनिवार को देर रात में आयी रिपोर्ट में शहर के राजीव गाँधी नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, याकूतगंज के बलीपुर निवासी 26 वर्षीय किशोर, मोहल्ला गढ़ी जदीद निवासी 48 वर्षीय महिला, जेएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी 20 वर्षीय महिला, कादरी गेट निवासी 20 वर्षीय युवक, अपर दुर्गा कालोनी निवासी दम्पत्ति और उनका 14 वर्षीय पुत्र, कायमगंज के खुम्बरपुर निवासी तीन महिलाएं और 1 पुरुष, चिल्सरी निवासी 26 वर्षीय  महिला, राजेपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, नगरिया गिरधर निवासी 1 वर्षीय बालक व महिला, जिठोली निवासी 3 महिलायें, कमालगंज के राजेपुर सरायमेंधा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, शमसाबाद में 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है|
इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल में कोरोना का बम रोज की भांति फिर फटा| जिसके चलते बीती देर रात आयी रिपोर्ट में 60 नये कोरोना संक्रमित निकले है| जिसमे चिकित्सिक देखरेख में रखा गया है| लेकिन लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने से जेल अधिकारियों की चिंता जरुर बढ़ गयी है|