हाथरस पीड़िता के परिवार को दस लाख की आर्थिक मदद, डीएम बोले नही काटी गयी जीभ

CRIME POLICE जिला प्रशासन

लखनऊ:हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई करने से मौत के मामले में हाथरस जिला प्रशासन ने चार आरोपितों के खिलाफ केस में एक और धारा बढ़ा दी है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को दस लाख रुपया की सहायता दी गई है।
हाथरस के जिलाधिकारी के साथ ही एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा अमानवीय कृत्य करने से चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार के साथ एसपी विक्रांत वीर सिंह ने कहा कि पीड़िता की जीभ कटी होने की खबरें सच नहीं हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा बताया कि पीड़िता की जीभ काटी नहीं गई हैं, बल्कि गला दबाते समय उसकी जीभ दांतों से कटी हैंं। गले में भी चोट के निशान हैं।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को पता ही नहीं घटना का जिला
योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जांच तुरंत शुरू हुई और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अब आगे इनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना रास्ता अपनाएगा। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इस दौरान घटना वाले जिले को हाथरस के स्थान पर हरदोई बोल गए।