ईआरके कार्यालय में डीएम के सबालों में उलझे पटल सहायक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ईआरके कार्यलय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें अभिलेखों की सही जानकारी भी पटल सहायक नही दे सके| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
डीएम नें निरीक्षण के दौरान ईआरके कार्यालय हेतु रायफल क्लब से दो रैक खरीदने के निर्देश देनें के साथ ही एक साल से पुरानी निस्तारित आईजीआरएस पत्रावलियों को बीड आउट करने के निर्देश दिये| उन्होंने कार्यालय में अभिलेख देखे| जिसमे पटल सहायक अनिल कुमार डीएम को सही जानकारी नहीं दे सके| रजिस्टर का नाम भी नही मिला| इसके साथ ही रजिस्टर को अधिकारी द्वारा प्रमाणित भी नही कराया गया|
डीएम नें अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार को ईआरके कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये|