31 दिन बाद भी नही खुले सराफा बाजार के ताले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

sraafaa1फर्रुखाबाद: सराफा बाजार बीते 31 दिन से एकसाइज ड्यूटी लगाने जाने को बंद चल रहा है| गुरुवार को 31 दिन पूरे हो गये| जिसके चलते व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है| बुधवार को व्यापारीयो ने जाम लगाकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था|

व्यापारी गुरुवार को नेहरु रोड़ पर एकत्रित हुये और उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर भडास निकाली| लेकिन केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों की तरफ नरम रुख करती नही दिख रही| जिसके चलते जनपद के छोटे-छोटे सराफा व्यापारी और कारीगरो के माथे पर बल नजर आने लगे है| कुछ दूकाने खुली होने की सूचना पर सराफा कमेटी के पदाधिकारियों ने बंद करायी| नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हरी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

कायमगंज में सराफा कमेटी के जिलामहामंत्री नरेश पालीवाल उमेश गुप्ता ने बैठक कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया|