जिला पंचायत कार्यालय में डीएम को सभी कर्मचारी मिले गायब

FARRUKHABAD NEWS ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
मंगलवार को अचानक जिलाधिकारी जिला पंचायत कार्यालय पंहुचे| जिससे हड़कंप मच गया| उन्होंने कार्यालय में कर्मचारी सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, व्यक्तिगत पत्रावली का किया अवलोकन। उक्त समस्त पत्रावलियों को अद्याविधिक करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत परिषर में निष्प्रोज्य मत पेटिकाएं पड़ी मिली| उन्होंने उचित  मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्हें नीलाम कराने के निर्देश दिये|
उन्हें निरीक्षण के समय सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने निकट भविष्य में पंचायत निर्वाचन को देखते हुए अन्य कार्यालयों से ​पंचायत निर्वाचन कार्यालय में कर्मचा​री तैनात करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को दिये|