जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता सहित 16 मिले नदारद, शासन को जायेगी रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें शुक्रवार को अधिशाषी अभियन्ता जल निगम के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें खुद अधिशाषी अभियंता सहित 16 कर्मचारी गायब मिले| जिससे डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किये|
डीएम के अचानक पंहुचने से जल निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया| डीएम उपस्थिति रजिस्ट्रर चेक किया तो उन्हें
अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सुनील कुमार तिवारी, रामरतन, महेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, आशुतोष कटियार, शमीम बेगम, चंचल, नवनीत तिवारी एवं निखिल प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, मूलचन्द्र, रामवीर सिंह, प्रवेश कुमार, पुनीत कुमार यादव, चपरासी अनुपस्थित मिले। कर्मचारी ग्रीशचंद द्वारा एक दिन पूर्व ही हाजरी भर दी और मौके से गायब मिले| जिसको देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया|
डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही गायब सभी कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के और शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये|
फतेहगढ़ बस अड्डे का शौचालय गंदा देख भड़के डीएम 
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को फतेहगढ़ बस अड्डे में बना शौचालय गंदा मिला| जिसे कई महीनों से साफ नही किया गया और उपयोग भी नही हुआ था| उन्होंने शौचालय के संचालन में अबरोध उत्पन्न करने वाले जिम्मेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये| उन्होनें ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार को तत्काल शौचालय की मरम्मत कराकर,एक कर्मचारी तैनात कर जल्द से जल्द शौचालय को शुरू कराने के निर्देश दिये|