भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्रों में महाभारत, एक लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्रों में जमकर मारपीट हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया|
थाना क्षेत्र ग्राम देवसनी निवासी नीमकरोरी मंडल अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत और मोहित राजपूत के बीच विवाद हो गया| जिसमे मोहित नें राहुल के सिर में लोहे के राड़ मार दिया| जिससे राहुल का सिर फट गया| जिसमे राहुल नें डायल 112 पर कॉल की| जिसमे बाद डायल 112 मौके पर पंहुची| लेकिन आरोपी मोहित मौके से फरार हो गया| जिसके बाद पुलिस राहुल को थाने ले गयी| लेकिन चोट गंभीर होनें पर राहुल उपचार के लिए चला गया|  थानाध्यक्ष धर्वेन्द्र कुमार नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली| तहरीर आने पर कार्यवाही होगी|