सर्विलांस के जरिये अनामिका का पता लगाने में जुटी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते दिनों घर से रहस्यमय ढंग से गायब हुई छात्रा का अभी तक सुराग नही लगा है| पुलिस अब दाल में कुछ काला मानकर चल रही है|  इसके साथ ही पुलिस छात्रा और उसके परिजनों के काल डिटेल खंगाल रही है| जिसके जरिए छात्रा का पता लग सके|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी सुरेन्द्र पाल कि 17 वर्षीय पुत्री अनामिका 10 सितम्बर की देर रात घर की दूसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतर कर लापता हो गयी| घर के निकट ही गंगा के किनारे उसका लोअर, शर्ट व चप्पले रखे मिले| परिजनों नें उसके गंगा में कूदने की बात पुलिस को बतायी| जिसके बाद पुलिस नें काफी समय तक गोताखोरों की मदद से अनामिका को गंगा में तलाशने का प्रयास किया| लेकिन उसका कोई पता नही चला|  सूत्रों की माने तो पुलिस अब सर्विलांस के सहारे मामले की पड़ताल शुरू कर रही है| सर्विलांस के जरिये पुलिस अनामिका के बारे में जाननें की कोशिश कर रही है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि अभी तक अनामिका को कोई सुराग नही लगा है| लेकिन अब सर्विलांस की मदद ली जा रही है| पुलिस जाँच में जुटी है|