सड़क किनारे पड़ी मिली अधेड़ की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दोपहर को एक अधेड़ की लाश सड़क किनारे पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस ने फ़िलहाल शव को लोहिया अपस्ताल में रखा दिया| उसकी शिनाख्त नही हो सकी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर चर्च के निकट सड़क किनारे कुछ लोगों ने एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा हुआ देखा| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी | घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद आवास विकास चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम मौके पर आ गये| उन्होंने उसको निजी वाहन से लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा डॉ० धर्मेन्द्र ने उसके मृत होने की पुष्टि की|
मृतक काले रंग की पेंट, पीले रंग का अंडर-वियर व सफेद रंग की शार्ट पहने हुये था| उसकी जेब में पुलिस को बीडी व 20 रूपये मिली| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|