फांसी पर झूलता मिला तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बीते तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव फांसी पर झूलता मिला| शव फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों नें थाना पुलिस को बिना बताये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी 55 वर्षीय बालकराम पुत्र मोहन बीते दिन से अचानक लापता था| परिजन उसकी तलाश कर रहे थे| लेकिन उसका कोई पता नही चल रहा था| शनिवार को उसका शव ग्राम लीलापुर के निकट बबूल के पेड़ लटका मिला| शव लटका होनें से मृतक बालक राम की पत्नी मुन्नी देवी आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
घटना की जानकारी परिजनों नें पुलिस को नही दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया| थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है|