भाजपा जिला मंत्री के साथ मारपीट करने में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित आठ पर केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीते दिन सदर विधायक के करीबी भाजपा के जिला मंत्री के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस नें  आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| देर शाम तक मुकदमा दर्ज ना होनें से भाजपाईयों के फोन एक-दूसरे के पास बजते रहे|
शहर कोतवाली के डिग्गीताल निवासी भाजपा के जिला मंत्री अनुराग दुबे उर्फ अन्नू के साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी और उसके एक साथी नें मिलाकर लाठी-डंडो से पिटाई कर कपड़े भी फाड़ दिये थे| रविवार को जिला मंत्री ने लगभग 3 बजे लोहिया अस्पताल में अपना मेडिकल कराया| अन्नू के मेडिकल में लाठी-डंडो की सात चोटें मिली| उन्होंने पुलिस को तहरीर दी|
जिसके बाद पुलिस नें आरोपी राजीव चतुर्वेदी के साथ ही मुकुल वर्मा निवासी गंगा नगर व आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| अन्नू ने मुकदमें में सोनें की चेन लूटने व तमंचा निकाल लेनें का आरोप लगाया है| पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 392, 427, 341 के तहत एफआईआर दर्ज की है| जाँच कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी को दी गयी है|