पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जख्मी, चार के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल प्रतिनिधि) बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा की गयी मारपीट और फायरिंग में दो ग्रामीण जख्मी हो गये| पुलिस नें चार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम विल्हा निवासी सत्यवर्धन सिंह नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि पुरानी रंजिश के चलते बिल्हा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह, आकाश सिंह पुत्र रणवीर सिंह, दीपक सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, अवनीश सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह आ गये| उन्होंने मौजूद गनेश सिंह पुत्र छोटे सिंह, कल्याण सिंह पुत्र छोटे सिंह, को गाली-गलौज देनें लगे| जब मना किया तो चारों आरोपियों नें अपने हाथ में लिए तमंचे व देशी रायफल से फायरिंग कर दी|
जिसमे गणेश व कल्याण के छोटे आयीं| परिजन घायलों को सीएचसी के गये|
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 323, 307, 504, 506, धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया| पुलिस नें पड़ताल शुरू की है| थानाध्यक्ष ने बताया कि दबिश दी जा रही है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|