सदर विधायक के करीबी जिला मंत्री के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के एक जिला मंत्री और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच विवाद में जिला मंत्री की जमकर पिटाई कर दी गयी| लेकिन मामले की सूचना अभी पुलिस को नही दी गयी है| जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है| पता चला है कि मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
भाजपा जिला कार्यालय आवास विकास से लौटे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के खासमखास एक जिला मंत्री ठंडी सड़क से डिग्गीताल वाले रास्ते पर जा रहे थे| उसी दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता भी अपने एक साथी के साथ आ गये| दोनों में आपसी विवाद शुरू हुआ| जिसके बाद जिला मंत्री से जमकर मारपीट कर दी गयी| जिससे उनके कपड़े भी फट गये|
मारपीट की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी| भाजपा नेताओं के फोन भी एक दूसरो के पास घनघनानें लगे| लेकिन पुलिस को इसकी भनक नही लगी| पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भाजपा के एक मंत्री का करीबी है| आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद नें बताया कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नही है| शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|