विधुतीकरण का विरोध कर ग्रामीणों नें पुलिस टीम पर किया पथराव, चौकी इंचार्ज सहित कई चुटहिल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) विधुतीकरण का विरोध कर रहे ग्रामीणों नें आक्रोश में आकर ग्रामीणों नें पुलिस कर्मियों और बिजली कर्मियों पर जमकर पथराव कर दिया| जिससे चौकी इंचार्ज और विधुत कर्मी सहित चार चुटहिल हो गये| बाद में भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौके पर आ गये| जिसके बाद ग्रामीण मौके से खिसक गये|
थाना क्षेत्र के टडैया में कमालगंज से ग्राम कैटहा तक जानी थी| लेकिन ग्रामीण विधुत लाइन को गाँव से निकलने का विरोध बीते कई दिनों से कर रहे थे| शनिवार को एसडीओ विनोद कनौजिया, अवर अभियंता सुरजीत गिरि के साथ खुदागंज चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह व सिपाही इंद्रपाल आदि मौके पर पंहुचे और कार्य शुरू कराया|
विधुतीकरण का कार्य शुरू देख ग्रामीण भड़क गये उन्होंने अचानक पथराव शुरू कर दिया| जिससे भगदड़ मच गयी| पथराव होनें से चौकी इंचार्ज उदयवीर और सिपाही इंद्रपाल के साथ ही दो विधुत कर्मी धीरज कुमार और कौशल भी चुटहिल हो गये| मामले की सूचना थाने में दी गयी|
जिसके बाद तत्काल थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह के साथ ही दारोगा संजय यादव आदि भारी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| लेकिन उसके बाद भी ग्रामीणों नें दोबारा पथराव किया| जिसके बाद पुलिस नें ग्रामीणों को खदेड़ दिया|मौके पर पुलिस बल नें विधुती करण का कार्य पूर्ण कराया| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत के लिया है|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि चौकी इंचार्ज चुटहिल हुए है| जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जायेगी|