घर-घर में 9 से 12 तक के छात्रों के लिए दूरदर्शन लगायेगा क्लास

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना के खतरे को देखते हुए लगाए गए कफ्र्यू में अब बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग पहली बार दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई करवाएगा। दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर ” वर्चुअल सम्मेलन” के माध्यम से किया जायेगा| जिसकी समय-सारणी भी जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जारी की है|
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि पूर्व में ही 231 इंटर कालेजों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को व्हाट्स एप्प और यूट्यूबचैनल के माध्यम से पठन पाठन कराया जा रहा था| लेकिन हर किसी के पास मल्टीमीडिया फोन ना आने से छात्रों को पढने में समस्या हो रही थी| जिसके चलते अब शासन ने दूरदर्शन और स्वयप्रभा चैनल पर शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल करते हुए कक्षावार “वर्चुअल सम्मेलन” सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा| उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ई-ज्ञान गंगा के तहत पठन-पाठन हेतु विषयवार लेक्चर्स, दूरदर्शन यूपी और स्वयं प्रभा चैनल-22 पर किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि सरकारी कालेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों अभिभावक ऐसे थे, जिनके पास स्मार्ट फोन की सुविधा नहीं थी। विभाग ने इसे देखते हुए दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण करवाने का निर्णय लिया है। अब कोई भी बच्चा पढ़ाई से महरूम नहीं रहेगा। डीएम ने कहा कि जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है|
हर घर पर लगेगी क्लास
कफ्र्यू में बच्चों की पढ़ाई के लिए  9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ‘घर घर पाठशाला’ अधिकारिक रूप शुरू होगा। घर स्कूल बनेगा और अभिभावक शिक्षकों की भूमिका निभाएंगे। शिक्षक छात्र और अभिभावक दोनों का मार्गदर्शन करेंगे।
अनावश्यक फीस लेनें वाले विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्यवाही
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले निजी विद्यालय मनमानी फीस नही ले सकते| हालाँकि शासन से इस सम्बन्ध में साफ दिशा-निर्देश नही है| फिर भी फीस केबल एक निर्धारित दर में ही लें| यदि अधिक फीस बसूल करने की शिकायत मिली तो कार्यवाही होगी| मुख्यविकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, जिला विद्यायक निरीक्षक डॉ० आदर्श त्रिपाठी आदि रहे|