चेयरमैंन समर्थकों व कांग्रेस नेता के साथ विवाद, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल/कायमगंज) पुराने विवाद के चलते प्रसपा नेता व चेयरमैंन के चालक व समर्थक के साथ कांग्रेस नेता का विवाद हो गया| जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई| घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है|
मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से लोकसभा के प्रत्याशी रहे कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव व कांग्रेस नेता रावेश उर्फ़ बंटी के बीच पुराना विवाद चल रहा है| उदयपाल के समर्थक अंकज पुत्र स्वदेश निवासी पट्टी दारापुर कंपिल नें बताया कि बुधवार को वह चेयरमैंन के चालक सनी पुत्र दौलतशेर निवासी कम्पिल खास के साथ बाइक से आ रहे थे| उसी समय गंगा रोड पर गौशाला के निकट कांग्रेस नेता रावेश उर्फ़ बंटी पुत्र फितरत से विवाद हो गया| ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गयी| जिसमे अंकज, सनी व रावेश के भी चोट लगी| घायलों का सीएचसी कायमगंज में मेडिकल कराया गया|
पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|