जयंती पर विश्व प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर का किया ‘ध्यान’

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारतीय हॉकी के इतिहास के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर के नाम से पहचाने जाने वाले मेजर को पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त थी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र की जयंती पर भारतीय हॉकी के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दी और जन्मदिन पर उनको याद किया। खिलाड़ियों नें उनके ओजस्वी जीवन पर प्रकाश डाला और हॉकी के खेल को ऊँचाईयों पर पंहुचाने में उनके लगन को सराहा गया|
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में महान खिलाडी के जन्मदिन पर याद किया। 29 अगस्त को भारत में हॉकी के इस महानायक के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है| स्टेडियम में फर्रुखाबाद हॉकी संघ, हॉकी समिति और वरिष्ठ खिलाडियों नें कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसकी अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी कर्मवीर सिंह नें की| सभी नें मेजर के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही सभी को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया|
जिला क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह, अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, सचिव अवनींद्र सक्सेना, अफजल अहमद खां, राजीव वाजपेयी, जिला ओलंपिक खेल के सचिव कलाम आजाद सिद्दीकी, संजय यादव, रिजवान अली, जितेन्द्र सिंह

यादव आदि रहे|